Voice Of News 24
30 Oct 2024 23:45 PM
अयोध्या
अयोध्या दीपोत्सव के मौके पर दो रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज हुए। 1121 अर्चकों ने एक साथ सरयू महाआरती की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अयोध्या दीपोत्सव के मौके पर दो रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज हुए। 1121 अर्चकों ने एक साथ सरयू महाआरती की। इसी के साथ 25 लाख 12 हजार 585 दीप जले। रामलला की मौजूदगी में पहले दीपोत्सव पर इस बार योगी सरकार ने अनूठी पहल की। पहली बार 1121 वेदाचार्यों ने एक साथ सरयू मैया की आरती की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम अविरल सरयू तीरे बने घाट पर मैया की आरती की। 1121 वेदाचार्य एक ही रंग के परिधान में एक स्वर में सरयू मैया की आरती करते रहे।

राम की नगरी अयोध्या में आज एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया. 8वें दीपोत्सव में नया कीर्तिमान स्थापित किया गया. सरयू के 55 घाटों पर एक साथ 25 लाख दिये जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया गया. राम की पैड़ी सहित 55 घाटों पर कुल 25 लाख 12 हजार 585 दीये जलाए गए. इस दौरान सीएम योगी खुद मौजूद रहे
#Deepotsav2024 sets world record for the largest display of oil lamps, setting yet another mark on the pages of the history of world records, with over #25lakh diyas illuminating the ghats of #Ayodhya. pic.twitter.com/mXXN5uY9PB
— UP Tourism (@uptourismgov) October 30, 2024
अयोध्या में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में आज दो कीर्तिमान दर्ज हुए हैं. एक तो 1 हजार 121 लोगों ने एक साथ सरयू तट पर आरती की. वहीं 25 लाख 12 हजार 585 दीपक जलाकर एक और नया कीर्तिमान स्थापित किया गया. इस पल के साक्षी खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय पर्यटन-संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और दोनों डिप्टी सीएम सहित योगी सरकार के वरिष्ठ मंत्री बने.

आधे घंटे में ही जलाए 25 लाख दीये
अयोध्या में आज जैसे ही सूरज ढला, वैसे ही राम की पैड़ी पर इलेक्ट्रिक लाइटों की सतरंगी रोशनी की चकाचौंध बरबस सभी को अपनी ओर आकर्षित करने लगी. पूरी अयोध्या नगरी भक्ति संगीत में गुंजायमान थी. राम की पैड़ी सहित चौधरी चरण सिंह घाट और भजन संध्या संथ्ल सहित कई जगहों पर 30 हजार वालंटियर 25 लाख दीपक बिछाने का कार्य एक दिन पहले ही पूरा कर चुके थे. आज शाम को 25 लाख दीयों को आधे घंटे के अंदर ही जलाकर नया रिकॉर्ड बना दिया गया.
महराजगंज :बाइक और साइकिल के बीच टक्कर, दो व्यक्ति जख्मीhttps://t.co/QMMIbP3sGU
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 30, 2024





















