महराजगंज :बाइक और साइकिल के बीच टक्कर, दो व्यक्ति जख्मी

Voice Of News 24 

30 Oct 2024 22:51 PM

महराजगंज 

निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर ग्राम सभा ओड़वलिया के पास रात में हुई एक सड़क दुर्घटना.पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर ग्राम सभा ओड़वलिया के पास रात में हुई एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल और साइकिल की टक्कर से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता से मदद करते हुए एंबुलेंस बुलवाई, जिससे दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायलों में नूरुद्दीन (50) पुत्र मुनशरीफ, निवासी ग्राम बहरौली और लालसा (45) पुत्र हरि, निवासी ग्राम रौतार शामिल हैं। दोनों ही निचलौल क्षेत्र से हैं और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

 

Voice Of News 24