महराजगंज : धनतेरस के दिन भी चोरों का नहीं रूका चोरी का पेशा,करीब लाखों रुपए की संपत्ति पर बोला धावा, परिजनों ने लगाया आरोप

Voice Of News 24 

30 Oct 2024 17:13 PM

महराजगंज 

जनपद महराजगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने जमकर मनाया धनतेरस का त्योहार, घर में घुसकर मचाया तबाही, करीब 12 लाख के संपत्ति पर बोला धावा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले में चोरों ने इस धनतेरस को इस तरह यादगार बना दिया कि एक परिवार के तों होश ही उड़ गए, लेकिन चोरों ने जमकर धनतेरस का जश्न मनाया। दरअसल महराजगंज में लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रांतीय खंड में तैनात एक टेक्निकल बाबू के घर पर धनतेरस की रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर घर से नगदी, जेवर और अन्य सामान चुरा ले गए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि चोरी में लगभग 12 लाख रुपये की संपत्ति खो गई है।

 

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र के नगर पालिका परिषद के पडरी मोहल्ला (वार्ड नंबर-17) में रहने वाले अनिल श्रीवास्तव PWD कार्यालय में टेक्निकल बाबू के पद पर तैनात हैं। कुछ दिन पहले उनके गांव पकड़ी सिसवा (कोठीभार थाना क्षेत्र) में उनके बाबा का निधन हो गया था। जिससे परिवार के सभी लोग गांव चले गए थे।
चोरों ने धनतेरस की रात का फायदा उठाकर अनिल श्रीवास्तव के घर के तीन दरवाजे तोड़े और घर में रखी नगदी, जेवर, चावल, गेहूं समेत अन्य सामान चुरा लिया। जब परिवार के सदस्य दिन में 11 बजे गांव से लौटे, तब चोरी का खुलासा हुआ।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

इस संबंध में थाना प्रभारी मनोज राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का अंजाम देने वाले चोरों का खुलासा किया जाएगा।

 

Voice of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.