सिद्धार्थनगर:करंट की चपेट में आने से युवक झुलसा, हालत गंभीर

Voice Of News 24

30 Oct 2024 10:47 AM

सिद्धार्थनगर

भवानीगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में लक्ष्मी पूजन की तैयारी के दौरान हाई वोल्टेज विद्युत लाइन की चपेट में आने से 35 वर्षीय सुभाष चौहान गंभीर रूप से झुलस गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

भवानीगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में लक्ष्मी पूजन की तैयारी के दौरान हाई वोल्टेज विद्युत लाइन की चपेट में आने से 35 वर्षीय सुभाष चौहान गंभीर रूप से झुलस गए। घटना मंगलवार को हुई, जब सुभाष घर पर चल रहे पूजा समारोह में साउंड सिस्टम का तार जोड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान वे गलती से 11,000 वोल्ट की विद्युत लाइन के संपर्क में आ गए, जिससे वे बुरी तरह झुलस गए।

परिवार और स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें तुरंत भवानीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चर्चा भी बढ़ गई है, और लोग बिजली व्यवस्था की सावधानी बरतने की बात कर रहे हैं।

 

 

Voice Of News 24