ठूठीबारी : सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सौंदर्य, आशा और परंपरा का प्रतीक रंगोली प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

Voice Of  News 24

29 Oct 2024 23:54 PM

ठूठीबारी (महराजगंज) 

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी में स्थित सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कर पुरस्कार वितरण किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भारत-नेपाल सीमा से सटे महराजगंज जिले के सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी में स्थित एन.सी.ई.रा. टी. पैटर्न पर संचालित सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दीपावली के शुभागमन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य और अध्यापकों के सहमति से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों के द्वारा तरह तरह का रंगोली बनाया गया।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक प्रतियोगिता रेड हाउस ,ब्लू हाउस , एलो हाउस और ग्रीन हाउस समेत कुल चार हाउस के तीन तीन टीमों के बीच आयोजित हुआ। जिसमें ब्लू हाउस के विद्यार्थी ( अनुराधा अंकू, काजल ,सविता शिवम सपना) ने प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर रेड हाउस ( सृष्टि ,साक्षी, श्यामा,पूर्णिमा ,अंजली अदिति ) और तीसरे स्थान को ग्रीन हाउस ( वैष्णवी और ग्रुप ) ने प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर विद्यालय के प्रबंधक बी.के. त्रिपाठी और प्रिंसिपल देव प्रसाद के द्वारा सम्मानित किया गया और शिक्षार्थियों को दिपावली की बधाईयां दी गई।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.