बलरामपुर:तेंदुए की दहशत से गांव के लोगो को मिली राहत

Voice Of News 24

25 Oct 2024 17:56 PM

बलरामपुर

पूर्वी सोहेलवा जंगल में पकड़े गए तेंदुए को सुरक्षित तरीके से छोड़ दिया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

पूर्वी सोहेलवा जंगल में पकड़े गए तेंदुए को सुरक्षित तरीके से छोड़ दिया गया है। जरवा कोतवाली क्षेत्र के करीब 20 गांवों में तेंदुए की गतिविधियों ने लोगों के बीच खौफ पैदा कर दिया था। हलौरा गांव में लगाया गया पिंजरा इस तेंदुए को पकड़ने में सफल रहा, और उसे सोमवार देर रात पिंजरे में कैद पाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने पिंजरे के आसपास से अन्य तेंदुओं की आवाजें भी सुनीं, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई।

वन विभाग की टीम, सशस्त्र सीमा बल, और स्थानीय पुलिस ने मिलकर रात में ही तेंदुए को जनकपुर रेंज में सुरक्षित स्थानांतरित किया। उप प्रभागीय वनाधिकारी मनोज कुमार ने तेंदुए के स्वास्थ्य की पुष्टि की और उसे सोहेलवा पूर्वी क्षेत्र के जंगल में छोड़ने के निर्देश दिए। वन विभाग का यह कदम गांवों में तेंदुए की गतिविधियों को नियंत्रित करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.