महराजगंज:मैराथन दौड़ से हुआ महराजगंज महोत्सव का शुभारंभ

Voice of News 24 

01 Oct 2024 09:06 AM

महराजगंज

महराजगंज महोत्सव का शुभारंभ आज सुबह 7:30 बजे मैराथन दौड़ के आयोजन से हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

महराजगंज महोत्सव का शुभारंभ आज सुबह 7:30 बजे मैराथन दौड़ के आयोजन से हुआ। यह तीन दिवसीय महोत्सव जिले के सांस्कृतिक और पर्यटन विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव का आगाज उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और युवाओं  खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, मीडियाकर्मियों और अधिकारियों के साथ विभिन्न वर्गों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

मैराथन दौड़ के साथ इस महोत्सव की शुरुआत ने जिले में खेल और फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाने का भी काम किया। आगे आने वाले दिनों में महोत्सव के तहत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रदर्शनों और अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

 

 

Maharajganj News 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]