राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आज होंगी शामिल

Voice Of News 24 

01 Oct 2024 07:37 AM

सिद्धार्थनगर

आज सिद्धार्थनगर में उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का आगमन हो रहा है। वह सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज सिद्धार्थनगर में उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का आगमन हो रहा है। वह सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस महत्वपूर्ण अवसर पर राज्यपाल विश्वविद्यालय के छात्रों को डिग्रियां प्रदान करेंगी। इसके अलावा, राज्यपाल समारोह के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किट भी वितरित करेंगी, जो बच्चों के पोषण और शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण संसाधन होते हैं।

इस कार्यक्रम के लिए 700 से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे, जिनमें एएसपी, सीओ, थानाध्यक्ष, और पीएसी के जवान शामिल हैं। वरिष्ठ अधिकारी लगातार सुरक्षा की निगरानी करेंगे। एसपी प्राची सिंह ने बताया कि सीमा और कार्यक्रम स्थल दोनों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम निर्विघ्न तरीके से संपन्न हो सके।

 

Siddharthnagar News

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.