महराजगंज महोत्सव में अक्षरा सिंह मचायेंगी धमाल, सोशल मीडिया पर विडियो साझा कर फैंस को दीं जानकारी

Voice Of News 24 

27 Sep 2024 23:07 PM

महराजगंज 

महराजगंज महोत्सव को खास बनाने के लिए भोजपुरी की सुपरस्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह का होगा आगमन। खबर सुनने के बाद अक्षरा सिंह के चहेते खुशी से झूम उठे हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज स्थापना दिवस की तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही है। इस महोत्सव को खास बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया है।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक महराजगंज जनपद की स्थापना 2 अक्टूबर 1989 को हुई थी। इस अवसर पर महराजगंज के पीजी कॉलेज के मैदान में इस वर्ष तीन दिवसीय ( 01 अक्टूबर से 03 अक्टूबर तक) स्थापना दिवस का आयोजन किया गया है, जिसकी तैयारियां अब अंतिम दौर में चल रही है।

महराजगंज महोत्सव में चार-चांद लगाने के लिए भोजपुरी सिनेमा जगत की सुपरस्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह का आगमन होना है। अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक विडियो साझा करते हुए कहीं कि महराजगंज महोत्सव में हमें आमंत्रित किया गया इसके लिए प्रशासन को बहुत-बहुत धन्यवाद देतीं हूं। उन्होंने अपने फैंस को जानकारी देते हुए कहा कि मैं महराजगंज महोत्सव में 3 अक्टूबर 2024 को आप सभी के बीच आ रही हूं, अंत: आप सभी लोग इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वहां पहुंचे और कार्यक्रम का आनंद लें।

 

Maharajganj News

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.