सिद्धार्थनगर में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का हुआ आयोजन, वृद्ध आश्रम के 62 बुजुर्गों को दी गई आवश्यक सुविधाएं

Voice Of News 24 

26 Sep 2024 23:13 PM

सिद्धार्थनगर 

आज 26 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर सिद्धार्थनगर जिले में बुजुर्गों के लिए किया गया विशेष कार्यक्रम का आयोजन, कुल 62 बुजुर्गों को विशेष तौर पर प्रदान की गई आवश्यक सुविधाएं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज 26 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस पूरे देश भर में पूरे धूमधाम से मनाया जाता है। इसी अवसर पर आज सिद्धार्थनगर में आयोजित फार्मासिस्ट उत्सव में वृद्ध आश्रम के 62 बुजुर्गों को स्वास्थ्य जांच, दवाएं और कपड़े प्रदान करके उनके जीवन में खुशियों का संचार किया गया। यह आयोजन यूनाइटेड बेरोजगार वेलफेयर फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा किया गया था, जिसका उद्देश्य फार्मेसी की महत्ता और स्वास्थ्य सेवाओं में इसकी भूमिका पर चर्चा करना था। इस वर्ष की थीम ‘फार्मेसी वैश्विक स्वास्थ्य आवश्यकताओं की पूर्ति’ पर केंद्रित थी।

कार्यक्रम में डॉक्टर एस के शर्मा और औषधि निरीक्षक नवीन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि प्रदीप कुमार शुक्ला, प्रेम कुमार गुप्ता और सुनील शुक्ला विशिष्ट अतिथि थे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप शुक्ला ने कहा कि फार्मेसी स्वास्थ्य विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी है, और इसके बिना स्वास्थ्य सेवाएं अधूरी हैं।

इस आयोजन के दौरान, वृद्ध आश्रम के निवासियों को न केवल स्वास्थ्य सेवाएं मिलीं, बल्कि उन्हें वस्त्र और भोजन भी प्रदान किया गया, जिससे उनके चेहरों पर खुशियों की झलक दिखाई दी। यह कार्यक्रम न केवल फार्मासिस्टों की भूमिका को उजागर करता है, बल्कि समाज में वृद्धों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देता है।

 

Siddharthnagar News

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.