सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत फत्तेपुर के पुरैना में उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि विभाग द्वारा एक दिवसीय किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत फत्तेपुर के पुरैना में उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि विभाग द्वारा एक दिवसीय किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, मृदा स्वास्थ्य और उन्नत बीजों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से तीन महत्वपूर्ण अभियानों—’विकसित कृषि संकल्प अभियान एवं विशेष सघन खेत बचाओ अभियान’, ‘खेत बचाओ अभियान’ और ‘बीज शोधन अभियान स्वस्थ बीज, समृद्ध किसान’ पर विस्तार से चर्चा की गई। कृषि विशेषज्ञों ने रासायनिक खादों के अत्यधिक उपयोग पर चिंता जताते हुए किसानों से संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करने, मृदा स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और प्राकृतिक व जैविक खेती अपनाने की अपील की।
इसके साथ ही ‘बीज रक्षा अनुभाग-सिद्धार्थनगर’ द्वारा चलाए जा रहे बीज शोधन अभियान के तहत किसानों को ‘कृषि भूमिस्य जीवनम्’ के मूल मंत्र से अवगत कराया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि बुआई से पहले बीजों का शोधन ट्रीटमेंट करने से फसलें शुरुआती बीमारियों और कीटों से सुरक्षित रहती हैं, जिससे लागत कम होती है और पैदावार बेहतर मिलती है। शिविर में पुरैना के अनेक महिला व पुरुष किसानों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर तकनीकों को अपनाने का संकल्प लिया और अधिकारियों ने मौके पर ही किसानों की समस्याओं का समाधान भी सुझाया।
महराजगंज निचलौल थाना क्षेत्र के मटरा-धमउर एसएसबी रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां मोहर्रम का मेला देखकर लौट रहे पांच लोगों को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। @maharajganjpol @Uppolice pic.twitter.com/muZTmKenoX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 27, 2026












