सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के स्थानीय पुलिस ने काला नमक रेस्टोरेंट में हुई मारपीट के मामले में फरार चल रहे तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के स्थानीय पुलिस ने काला नमक रेस्टोरेंट में हुई मारपीट के मामले में फरार चल रहे तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को जगमोहनी-सनई मार्ग के पास से दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ थाना जोगिया उदयपुर में मु0अ0सं0 89/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इन पर धारा 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), धारा 352 (शांति भंग करने के इरादे से अपमान), धारा 351(3) (आपराधिक धमकी), धारा 191(2) (दंगा करना), धारा 109(1) (उकसाना) और धारा 3(5) (सामान्य इरादा) लगाई गई हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर तीनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी या कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
महराजगंज निचलौल थाना क्षेत्र के मटरा-धमउर एसएसबी रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां मोहर्रम का मेला देखकर लौट रहे पांच लोगों को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। @maharajganjpol @Uppolice pic.twitter.com/muZTmKenoX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 27, 2026













