संभल में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत, परिवार में कोहराम

संभल

संभल जनपद के नखासा थाना क्षेत्र के हसनपुर रोड पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

संभल जनपद के नखासा थाना क्षेत्र के हसनपुर रोड पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मन्नीखेड़ा निवासी चंद्रपाल सैनी 45 शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे अपनी बाइक से अमरोहा जनपद के कस्बा सैदनगली जा रहे थे। इसी दौरान फतेहपुर देव में नहर की पुलिया के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

घटना के बाद घायल चंद्रपाल को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से संभल के जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद शाम करीब 7 बजे डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए दूसरे जनपद ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में एंबुलेंस के भीतर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

मौत की पुष्टि होने के बाद परिजन शव को वापस जिला अस्पताल लेकर आए। सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देकर भागने वाले अज्ञात वाहन की तलाश के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मृतक चंद्रपाल सैनी अपने पीछे इकलौते बेटे अरुण को छोड़ गए हैं, जबकि उनकी पत्नी का तीन वर्ष पूर्व ही निधन हो चुका था। इस हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.