Voice Of News 24
25 Sep 2024 16:23 PM
मिश्रौलिया (सिद्धार्थनगर)
सिद्धार्थनगर जिले के थाना क्षेत्र मिश्रौलिया में हुआ यह भयानक हादसा, अनियंत्रित ट्रैक्टर साइकिल के दुकान में घुस गया, और दुकानदार की मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

तेज़ रफ़्तार की कहर से आए दिन दुर्घटनाएं घटित होती रहती है फिर भी वाहन चालकों को तनिक भी फर्क नहीं पड़ता है।
कुछ इसी प्रकार से तेज़ रफ़्तार की कहर सिद्धार्थनगर जिले में देखने को मिली है। एक अनियंत्रित ट्रैक्टर वाले ने तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर पर नियंत्रण नहीं कर सका, और एक साइकिल की दुकान में घुसा दिया।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता अनुसार मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के असिधवा गांव के निकट एक अनियंत्रित ट्रैक्टर वाले ने साइकिल की दुकान में ट्रैक्टर घुसा दिया, जिससे दुकानदार अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, और गंभीर रूप से घायल हो गया।
बाद में वहां मौजूद लोगों की सहायता से उसे इलाज के लिए चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू कर दिया। घायल व्यक्ति की हालत बहुत गंभीर होने के कारण कुछ समय में वह इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी अनुसार मृतक व्यक्ति का नाम ओमप्रकाश वर्मा बताया जा रहा है। जिनकी उम्र करीब 60 वर्ष आंकी गई है। साथ ही सूत्रों की मानें तो ट्रैक्टर ओमप्रकाश वर्मा को घायल करने के बाद वहां से फरार हो गया है। मामला पुलिस के संज्ञान में है, और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
GK Questions : प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष कौन थीं? सोचने की शक्ति को बढ़ा देने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 24, 2024























