महराजगंज : जिला अस्पताल में नए बेड़ों की संख्या में हुआ इजाफा, अब मरीजों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Voice Of News 24 

06 Sep 2024 22:42 PM

महराजगंज 

महराजगंज जिला अस्पताल में कुल 75 बेड़ों की संख्या बढ़ा दी गई है, जिससे अब मरीजों को बेड़ों की मात नहीं झेलनी पड़ेगी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिला अस्पताल में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, प्रत्येक दिन कई घटनाएं घटित हो रही है, जिससे जिला अस्पताल में लोग इलाज के लिए पहुंचते तो उन्हें बेड तक उपलब्ध नहीं हो पता। इसी समस्या के सामाधान हेतु स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 75 नए बेड जिला अस्पताल में उपलब्ध कराया गया है, इसे ख़राब पड़े बेड की जगह लगाया भी जा रहा है।

इससे अस्पताल की स्थिति में सुधार आएगा और मरीजों को सुविधा मिलेगी। बताते चले की सरकार लगातार स्वास्थ्य विभाग में सुधार कर रही है। धीरे-धीरे सुधार भी हो रहा है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि जिस वार्ड में जरुरत है वहां बेड भेजा जा रहा है, जिससे अस्पताल की दशा और दिशा में बदलाव हो सके, और मरीजों को बेड़ की मात न झेलनी पड़े।‌

 

Maharajganj News