महराजगंज :गाड़ी साइड को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की मौत पुलिस जांच जुटी

Voice Of News 24 

06 Sep 2024 11:13 AM

महाराजगंज

महाराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कम्हरिया खुर्द की घटना 4 पहिया वाहन को साइड लेने के चक्कर में दो पक्षों में विवाद हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कम्हरिया खुर्द की घटना 4 पहिया वाहन को साइड लेने के चक्कर में दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि धारदार हथियार से हमला कर दो युवकों को लहूलुहान कर दिया गया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई।

मृतक की फाइल फोटो।
मृतक की फाइल फोटो।

 

जानकारी के अनुसार बताते चले की इफ्तिखार और इरफान आलम पुत्र स्वर्गीय अलीम खान थाना भिटौली निवासी बरगदही गुरुवार की बीती रात को अपनी बहन के घर दावत में गए थे। वहां से वापस लौटते समय मजनू के घर के सामने रास्ते में आमने-सामने चार पहिया वाहन आ गई और साइड लेने के चक्कर में मामूली सी कहासुनी हो गई देखते देखते विवाद बढ़ गया।

एक पक्ष के सिराज पुत्र साजिद अली, नवाज शरीफ पुत्र साजिद, कमाल अख्तर पुत्र साजिद, साजिद पुत्र रसीद, हारीश पुत्र रसीद, अमजद पुत्र रसीद, वारिश पुत्र रसीद, सोयब अख्तर पुत्र वारिश द्वारा धारदार हथियार से चाकू द्वारा इरफान खान और इफ्तेखार खान पर जानलेवा हमला करते हुए लहूलुहान कर दिया और आरोपी मौके से फरार हो गए.घटना की सूचना मिलते ही मौके पर परिजन पहुंच कर आनन-फानन में घायलों को गोरखपुर के एक हॉस्पिटल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने इरफान खान को मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी देते हुए भिटौली थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार वैश्य ने बताया कि तहरीर मिली है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

 

Maharajganj News