Voice Of News 24
06 Sep 2024 00:58 AM
आईए जाने कि आज 6 सितंबर का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था,नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।
1- 6 सितंबर को ऑपरेशन जिब्राल्टर में भारत ने छुड़ाए थे पाक के ‘छक्के’,
6 सितंबर 1965 को हुए पाकिस्तान के ऑपरेशन जिब्राल्टर का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दिया था। यह घटना इतिहास में सेना के शौर्य की याद दिलाता है।
2- 6 सितंबर 1522 को ही समंदर के रास्ते पृथ्वी का पूरा चक्कर लगाने वाला पहला जहाज विक्टोरिया स्पेन लौटा था।
6 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 1965 में ताशकन्द समझौता (भारत-पाकिस्तान युद्ध) हुआ था।
- 1968 में अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड को ब्रिटेन से आजादी मिली थी।
- 1986 में इस्तांबुल में यहूदी उपासना गृह में हमले में 23 लाेग मारे गए थे।
- 1998 में जापान के फ़िल्म निर्माता और निर्देशक ‘अकिरा कुरोसावा’ का निधन हुआ था।
- 2000 में संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान द्वारा संयुक्त राष्ट्र सहस्त्राब्दि शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ हुआ था।
- 2003 में फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री महमूद अब्बास का इस्तीफ़ा हुआ था।
- 2006 में मैक्सिको के सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के फ़ेलिप काल्देरोन नये राष्ट्रपति मनोनीत किये गए थे।
- 2007 में ब्रिटेन की ‘द ह्यूमन फ़र्टिलाइजेशन एंड एम्ब्रियोलॉजी अथॉरिटी’ ने मानव पशु संकर भ्रूण पर शोध करने के लिए सिद्धान्त रूप से अनुमति दी गई थी।
- 2008 में डी. सुब्बाराव ने भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर का कार्यभार संभाला था।
- 2009 चीनी सेना ने लद्दाख में डेढ़ कि.मी. तक घुसपैठ की थी।
- 2012 में अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए बराक ओबामा डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बने थे।
6 सितंबर को जन्मे व्यक्ति
- 1838 को दलीप सिंह – पंजाब के महाराज रणजीत सिंह के सबसे छोटे पुत्र थे।
- 1929 को यश जौहर – भारतीय फ़िल्म निर्माता थे।
- 1937 को एम. ओ. एच. फ़ारूक – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
- 1971 को देवांग गांधी – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं।
- 1997 को लवप्रीत सिंह – भारतीय भारोत्तोलक (वेटलिफ़्टर) हैं।
6 सितंबर को हुए निधन
- 2009 हरचरण सिंह बराड़ – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा पंजाब के मुख्यमंत्री थे।
- 2005 – मेजर धनसिंह थापा – परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।
- 1968 – इंदिरा राजे – बड़ौदा की राजकुमारी थीं।
- 1972 – अलाउद्दीन ख़ाँ – सरोद वादक और संगीत के ‘मैहर घराने’ की नींव रखने वाले कलाकार थे।


















