महराजगंज : पनियरा-मुजुरी मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, मौके पर ही तीनों की हुई दर्दनाक मौत

Voice Of News 24

05 Sep 2024 20:21 PM

पनियरा (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के पनियरा थाना अंतर्गत मंगलम पैलेस के सामने अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की हुई दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर लोगो का हूजूम उमड़ पड़ा, और परिजनों के तों होश उड़ गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के नगर पंचायत पनियरा में पनियरा मुजुरी मार्ग पर स्थित मंगलम पैलेस के ठीक सामने बाइक सवार तीन युवकों की एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई, जिसकी सूचना मिलते ही जहां परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं नगर क्षेत्र के लोगों की आंखें भी इस दर्दनाक हादसे से नाम हो गई हैं।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को प्राप्त जानकारी अनुसार नगर पंचायत पनियरा क्षेत्र के अकटहिया के तीन युवक जो बाइक से कहीं जा रहे थे, अभी वे मंगलम पैलेस के सामने पहुंचे ही थे कि एक नियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए और मौके पर ही मौत हो गई।तीनों युवकों की पहचान प्रदीप प्रजापति पुत्र रामचंद्र उम्र लगभग 30 वर्ष एवं आकाश पुत्र जयंत उम्र 22 वर्ष तथा डब्लू पुत्र भल्लर उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई, जो इस दर्दनाक हादसे में अपनी जान गंवा बैठे हैं। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
मौके पर पहुंची पनियरा पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.