गुड़ माॅर्निंग डे़ स्पेशल – आज 5 सितंबर का दिन क्यों है खास

Voice Of News 24 

05 Sep 2024 12:26 PM

आईए जाने कि आज 5 सितंबर का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था,नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

5 सितंबर को हुए विषेश व्यक्तियों का निधन

1- 1997 – मदर टेरेसा – विश्व प्रसिद्ध समाज सेविका हैं

दिल के दौरे के कारण 5 सितंबर 1997 के दिन मदर टैरेसा की मृत्यु हुई थी।

2- 1918 – रतनजी टाटा – ‘टाटा समूह’ को खड़ा करने वाले चार लोगों में से एक थे

सर रतनजी टाटा को ‘टाटा समूह’ को खड़ा करने वाले चार महान लोगों में से एक माना जाता है, तीन अन्य लोग हैं- जमशेदजी टाटा, दोराबजी टाटा और रतनजी दादाभाई टाटा।

5 सितंबर को जन्मे विषेश व्यक्ति

3- 1888 – सर्वपल्ली राधाकृष्णन -भारत के दूसरे राष्ट्रपति

भारत में हर साल 5 सितंबर को “शिक्षक दिवस” (Teachers’ Day) मनाया जाता है, जो शिक्षकों के समर्पण और शिक्षा में उनके महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता और सराहना करने के लिए समर्पित है।

डॉ. राधाकृष्णन एक विद्वान शिक्षक और प्रसिद्ध दार्शनिक भी थे। उनका जन्म 5 सितम्बर 1888 को तिरुत्तनी में हुआ था। इन्हीं की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 5 सितंबर को देशभर में शिक्षक दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है।

4- 1933 – लक्ष्मीनारायण रामदास – अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति स्थापित करने के लिए ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार’ पाने वाले भारतीय

लक्ष्मीनारायण रामदास जन्म- 5 सितम्बर, 1933, मुम्बई, महाराष्ट्र) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति स्थापित करने के लिए वर्ष 2004 का ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार’ पाने वाले भारतीय हैं।

5 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटना

5- 1839 – चीन में पहला अफ़ीम युद्ध शुरू हुआ

1839 में चीन और ब्रिटेन के बीच पहला अफ़ीम युद्ध शुरू हुआ था. यह युद्ध चीनी सरकार के अफ़ीम पर प्रतिबंध लगाने के अभियान के कारण शुरू हुआ था. इस अभियान में ब्रिटिश व्यापारियों और ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के अफ़ीम स्टॉक को नष्ट किया गया था. इस युद्ध में ब्रिटिश सरकार ने चीनी सरकार को क्षतिपूर्ति देने और अफ़ीम व्यापार की अनुमति देने के लिए मजबूर किया था।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.