Voice Of News 24
02 Sep 2024 23:22 PM
उसका बाजार (सिद्धार्थनगर) :
जनपद सिद्धार्थनगर के विकासखण्ड उसका बाजार प्राथमिक विद्यालय मदनपुर का निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने शिक्षक और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पंजिका की जांच की, और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सीडीओ जयेंद्र कुमार ने प्राथमिक विद्यालय मदनपुर का निरीक्षण करने के दौरान प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया कि वे बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए अभिभावकों से वार्तालाप करें और नियमित रूप से ग्राम में भ्रमण करें। उन्होंने विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। मिड-डे मील के तहत सोमवार को फल के रूप में केले वितरित किए गए। परिसर में झूला लगाने का कार्य जारी है, लेकिन यह अभी पूरा नहीं हुआ है। विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा द्विव्यांग शौचालय का निर्माण कार्य भी चल रहा है। जिसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।प्रधानाध्यापक को खेल सामग्री को मध्यावकाश में बच्चों को वितरित करने की सलाह दी गई। इसके साथ ही, जिन बच्चों के अभिभावकों के खाते में ड्रेस, किताब, जूता-मोजा आदि के लिए धनराशि प्रेषित की गई है। उन्हें इसका उपयोग कराने के लिए जागरूक किया जाए। स्मार्ट क्लास प्रोजेक्टर को भी क्रियाशील करने के निर्देश दिए गए है।
सिद्धार्थनगर : जिलाधिकारी राजागणपति आर का नगर पंचायत बांसी का दौरा, कमियां मिलते ही जताएं नाराजगीhttps://t.co/P7b9KSdDR3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 2, 2024

















