Voice Of News 24
02 Sep 2024 AM
आईए जाने कि आज 2 सितंबर का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ हुआ था,नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।
1- विश्व नारियल दिवस कब मनाया जाता?

एशियाई प्रशांत नारियल समुदाय (एपीसीसी) के गठन के उपलक्ष्य में हर साल 02 सितंबर को विश्व नारियल दिवस (World Coconut Day) के रूप में मनाया जाता है. सबसे पहली बार 2009 में विश्व नारियल दिवस मनाया गया था. इस दिन को एशियाई और प्रशांत नारियल समुदाय द्वारा उत्साह के साथ मनाया जाता है.
2-बुला चौधरी ने आज ही के दिन दूसरी बार इंग्लिश चैनल तैरकर किया पार

भारतीय तैराक बुला चौधरी ने 2 सितंबर 1999 को दूसरी बार इंग्लिश चैनल तैरकर पार किया था। बुला चौधरी लंबी दूरी की बेहतरीन महिला तैराक हैं और उनके नाम कई उपलब्धि दर्ज हैं। इस कारनामे को करने वाली वह एशिया की पहली महिला बनीं थीं। 2003 में इन्हें ‘ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट’ अवॉर्ड से सम्मानित किया था। बुला चौधरी का जन्म 2 जनवरी 1970 को कोलकाता में हुआ था।
3-इस दिन जवाहर लाल नेहरू के उप सभापतित्व में अंतरिम भारत सरकार का हुआ था गठन

भारतीय इतिहास में 2 सितंबर का दिन बेहद खास माना जाता है क्योंकि इस दिन जवाहर लाल नेहरू के उप सभापतित्व में अंतरिम भारत सरकार का गठन 2 सितंबर 1946 में हुआ। भारत की अंतरिम सरकार, जिसे भारत की अनंतिम सरकार के रूप में भी जाना जाता है का कार्य ब्रिटिश भारत को स्वतंत्रता की ओर ले जाने में सहायता करना था। यह 15 अगस्त 1947 तक, ब्रिटिश भारत की स्वतंत्रता और भारत- पाकिस्तान के प्रभुत्व के निर्माण तक कायम रहा।
4-दूसरे विश्वयुद्ध का हुआ था अंत

द्वितीय विश्व युद्ध का आधिकारिक तौर पर अंत 2 सितंबर, 1945 को हुआ था. इस दिन टोक्यो खाड़ी में अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस मिसौरी पर आत्मसमर्पण समारोह हुआ था. इस समारोह में अमेरिकी जनरल डगलस मैकआर्थर ने जापान के आत्मसमर्पण को स्वीकार किया था
5-1970 – कन्याकुमारी में विवेकानंद स्मारक का उद्घाटन हुआ।

कन्याकुमारी में स्थित विवेकानंद रॉक मेमोरियल का उद्घाटन 2 सितंबर, 1970 को हुआ था. इस स्मारक का उद्घाटन भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने किया था. इस उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी शामिल हुई थीं
गुड़ मार्निंग डे स्पेशल – आज का दिन क्यों है खास,वैसे तो हर दिन और हर तारीख अपने में कुछ न कुछ इतिहास समेटे हुए हैhttps://t.co/xSbxkxHGEv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 1, 2024

















