महराजगंज : निचलौल में क्षतिग्रस्त सड़क को लेकर व्यापारियों ने क्षेत्रीय विधायक को दिया ज्ञापन

Voice Of  News 24 

01 Sep 2024 23:28 Pm

निचलौल (महाराजगंज) 

जनपद महराजगंज के क्षेत्र निचलौल अंतर्गत व्यापारियों द्वारा स्थानीय विधायक को सौंपे गए ज्ञापन की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

नगर पंचायत निचलौल में मेंन मार्केट का सड़क क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ व्यापारियों की मुसीबतें बढ़ गई है। बारिश के महीने में तो यह मुसीबतें व्यापारियों के लिएं सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है। सामानों को लाने में तथा ले जाने में व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

उपरोक्त संदर्भ में निचलौल के व्यापारियों ने सड़क बनवाने के लिए क्षेत्रीय विधायक प्रेमसागर पटेल को आज ज्ञापन दिया हैं। विधायक प्रेम सागर पटेल नगर के कपड़ा व्यवसायी अनमोल अग्रवाल के दुकान पर उपस्थित होकर व्यापारियों का हाल-चाल जानने पहुंचे तो इस मौके पर व्यापारियों ने क्षतिग्रस्त सड़क से रुबरू कराया, और इसे बनवाने की मांग विधायक के सामने रख दिया‌।
इस दौरान भाजपा के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी अनिल वर्मा, व्यापार मंडल के संरक्षक अशोक वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक जायसवाल, रामवृक्ष गुप्ता, भोला वर्मा, अमित अग्रवाल व भारी संख्या में नगर के व्यापारी मौजूद रहे।

 

 

Maharajganj News 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]