महराजगंज : सिंदूरिया में व्यापार मंडल के सदस्यों ने BDO के साथ पांच सूत्री मांगों को लेकर किया बैठक

Voice Of News 24 

01 Sep 2024 01:09 AM

सिंदुरिया (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के सिंदूरिया व्यापार मंडल के सदस्यों ने BDO से मुलाकात कर चौराहे के समस्यओं के बारे में अवगत कराया,पांच मांगों को लेकर किया बैठक। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिंदुरिया इकाई व्यापार मंडल के सदस्यों ने BDO के साथ बैठक किया। जिले का इकलौता पंचमुखी चौराहा सिंदुरिया के प्रतिनिधि मंडल ने बीडीओ मिठौरा से मुलाकात कर जनहित की समस्याओं से अवगत कराया, जिसको गम्भीरतापूर्वक लेते हुए बीडीओ राहुल सागर ने आस्वासन दिया कि जिले के उच्चाधिकारियों से सिंदुरिया चैराहे की समस्या को अवगत कराकर जल्दी ही समस्या का निदान करने का प्रयत्न किया जाएगा
बतादें की अखिल भारतीय व्यापार मंडल इकाई सिंदुरिया के अध्यक्ष विद्याभूषण गुप्ता की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल मिठौरा ब्लॉक के बीडीओ राहुल सागर से मिला और इस पंचमुखी चौराहा पर आए दिन लोगो को हो रही विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा किया गया।प्रतिनिधिमंडल ने भारत पेट्रोल पंप से लेकर थाने तक नाली निर्माण,चौराहे पर सामुदायिक शौचालय की व्यवस्था, चौराहे पर स्ट्रीट लाइट व रोड लाइट तथा चौराहे के सभी दुकानों के सामने डस्टबीन और प्रतिदिन दुकानों के सामने साफ सफाई की मांग किया।

इस संबंध में बीडीओ मिठौरा राहुल सागर ने कहा कि इन समस्याओं को जिलाधिकारी और मुख्यविकास अधिकारी से वार्ता करने के बाद उनके दिशा निर्देश पर इस चौराहे के विकास और सुंदरीकरण का कार्य प्रारम्भ हो जाएगा।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.