Voice Of News 24
31 Aug 2024 23:57 PM
भारत भारी (सिद्धार्थनगर)
जनपद सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी डॉ राजागणपति आर ने सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, और इस दौरान सड़क की खुदाई कर उसकी गुणवत्ता को जांचा-परखा गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पंचायत भारत भारी के नगर पंचायत ऑफिस का निरीक्षण जिलाधिकारी द्वारा किया गया , जिसमें पांचवा वित्त राज्य वित्त एवं केंद्र वित्त में कितना बजट मिला है जिसके बारे में जानकारी ली गई। संपत्ति रजिस्टर टेंडर पत्रावली वर्क रजिस्टर पूर्ण नहीं पाया गया जिसको लेकर जिलाधिकारी ने फटकार लगाया। इसके अलावा वरिष्ठ सहायक तथा कनिष्ठ सहायक से स्पष्टीकरण मांगा गया अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत भारत भारी को शक्त निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि रात भर में आप लोग काम करके अपूर्ण रजिस्टर व पत्रावली को 2 दिन के भीतर पूर्ण कर उपलब्ध कराए साथ ही नगर पंचायत भारत भारी में रॉयल कनेक्शन से पुलिस बूथ तक इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण कर खुदवा कर गुणवत्ता को चेक किया गया निर्माण कार्य में एस्टीमेट एवं बी का मिलान किया गया निर्माण कार्य की गुणवत्ता मानक अनुरूप नहीं पाया गया तीन सेमी जीएसबी कम पाया गया जिला अधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए 5% कटौती का निर्देश दिया गया जिलाधिकारी द्वारा लक्ष्मण नगर में सुभाष गुप्ता की दुकान से रामसागर के घर तक सीसी सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी डा राजा गणपति आर द्वारा निरीक्षण के दौरान सड़क की लंबाई चौड़ाई को नाप कर देखा गया एवं सड़क को खुदवा कर गुणवत्ता को भी चेक किया गया निर्माण कार्य एस्टीमेट एमबी का मिलान किया गया निर्माण कार्य गुणवत्ता मानक अनुरूप नहीं पाया गया सड़क की ऊंचाई व लंबाई मानक अनुसार कम पाया गया जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए 10% की कटौती की गई जिला अधिकारी के इस कार्य को लेकर क्षेत्र वासियों और जिले वासियों में काफी खुशी की लहर है।
महराजगंज : फंदे से लटकता मिला युवक का शव, परिजनों में मचीं चीख-पुकारhttps://t.co/U1LB5akDAB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 31, 2024

















