महराजगंज : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का बंद कमरे में मिला शव, बदबू होने पर मिली जानकारी

Voice of News 24 

28 Aug 2024 23:57 PM

पनियरा (महराजगंज) :

जनपद महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत माधोनगर में युवक की ‌संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पुलिस जांच में जुटी गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत माधोनगर में किराये पर दुकान लेकर रह रहे 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। आश्चर्य की बात यह है कि शव से बदबू आने लगीं थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान खोल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता अनुसार उपरोक्त स्थान पर मुराद पुत्र तफीउल्लाह दुकान किराये पर लेकर झाड़-फूंक करता था। दो-तीन दिनों से वह दिखाई नहीं दिया। इधर शव से जब बदबू निकलने लगी। तो मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। बताया गया कि मृतक गोरखपुर जनपद के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रिगौली निवासी था। जिसके माता-पिता की मौत हो चुकी हैं। परिवार में कोई भी नहीं है। वह इधर उधर घूम कर झाड़-फूंक करता था।

फाइल फोटो
फाइल फोटो

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फ़ील्ड यूनिट ने मौके पर जांच पड़ताल की है। रिपोर्ट आने के बाद ही घटनाक्रम की पुष्टि की जा सकती है।

 

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.