Voice Of News 24
28 Aug 2024 18:20 PM
फरेंदा (महराजगंज)
महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना अंतर्गत क्षेत्र निवासी युवक का माध्य प्रदेश में पेड़ से लटकता मिला शव। घर में मचीं चीख-पुकार। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

एक तरफ घर की आर्थिक स्थितियों से मारा हुआ व्यक्ति जहां अपने प्रदेश से हजारों किलोमीटर दूर आजीविका चलाने के लिए दूसरे प्रदेशों में जाता है, वहीं दूसरी तरफ उसके साथ कुछ ऐसी घटना घटित हो जाती है कि सुनने के बाद रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
दरअसल हुआ कुछ यूं कि महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कमरिया खुर्द के बरई टोला निवासी युवक परवेज़ आलम पुत्र शब्बीर आलम अपने परिवार के गुजर-बसर करने हेतु मध्य प्रदेश में 10 दिन पहले गया हुआ था,

जहां से आज खबर मिली कि परवेज़ का शव एक पेड़ में फंदे से लटका हुआ मिला है। इस खबर को जैसे ही उस युवक के परिजन सुनें, उनमें चीख-पुकार मच गई। इस समय परिजनों को परवेज़ की याद इतनी सता रही है कि, उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
शिक्षार्थियों के प्रतियोगी परीक्षा हेतु सामान्य ज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ,सामान्य ज्ञान का कोई भी परीक्षा हो यहां से प्रश्न बनना तय। पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 लाइब्रेरी के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर।https://t.co/xDnoOVH4VL
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 27, 2024

















