सिद्धार्थनगर : चोरों के हौसले बुलंद लगातार चार दुकानों के तोड़े ताले नहीं रहा प्रसाशन का खौफ,नगदी रूपए एवं सामानों पर फेरा हाथ

Voice Of News 24

27 Aug 2024 22:46 PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : बीती रात लोग मंदिरों में मना रहे थे श्री कृष्ण जन्माष्टमी, तो चोर उनके दुकानों में मना रहे थे दिवाली। रात में चोरों का रहा दबदबा। पूरी रात चोरों ने मचाया आतंक। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिले के मुख्यालय से सटे तीन किलोमीटर की दूरी पर उसका ब्लॉक के अंतर्गत कोल्हुआ डाला चौराहा पर तोड़े चार दुकान के तले।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता अनुसार कोल्हुआ ढाले पर लगभग रात्रि तीन बजे चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़े। दो मेडिकल स्टोर एक चाय की दुकान तथा एक ज्वैलरी की दुकान का ताला तोड़ चोरों ने जेवर व कुछ नकदी लेकर फरार हो गए। वहीं दूसरी तरफ महरिया ढाले से सटे कुछ ही दूरी पर एक मकान में सो रही महिला के कान को बाली छीन व थप्पड़ मार कर चोर फरार हो गए। रात के अंधेरे के वजह से महिला उन चोरों की पहचान नहीं कर सकी।

 

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को पीड़ित महिला ने बताया कि उसके घर में रखा हुआ बक्सा उसके कान के बाली, गले का मंगलसूत्र व बेटी की शादी के लिए रखा हुआ टीका चोर ले भागे ।

 

चोरी की घटना में दुकानदारों का कहना है मेडिकल स्टोर से कुछ नगदी पैसे वी चाय की दुकान से ₹14000 नगद तथा दुकान में रखे मिठाई व कोल्ड ड्रिंक उठा ले गए और दूसरी तरफ ज्वेलरी की दुकान से चोरों ने 600 ग्राम चांदी और कुछ सोने के जेवर तथा कुछ नगद रुपए लेकर फरार हो गए।

 

इसकी सूचना पुलिस को मिली तो उनके द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और कार्यवाही के संबंध में पीड़ितो को आश्वासन दिया गया है।

 

 

Siddharthnagar News

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.