बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद नगर में बिजली व्यवस्था चरमराने से जनता का गुस्सा शनिवार को सड़कों पर फूट पड़ा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद नगर में बिजली व्यवस्था चरमराने से जनता का गुस्सा शनिवार को सड़कों पर फूट पड़ा। मोहल्ला रोगनग्रान में लगभग 40 घंटे से बिजली गायब होने और उमस भरी गर्मी से बेहाल उपभोक्ताओं ने टाउन स्कूल स्थित बिजली घर का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों की बड़ी संख्या बिजली घर पहुंची और विद्युत विभाग के खिलाफ “विद्युत विभाग मुर्दाबाद” के नारे लगाए। आक्रोशित लोगों ने संबंधित जेई को तत्काल हटाने और निलंबित करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान हालात उस समय और बिगड़ गए जब विभागीय अधिकारियों के सामने एसडीओ ने जेई को फोन मिलाया, लेकिन आरोप है कि जेई ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों तक की कॉल उठाना उचित नहीं समझा। इससे नाराज भीड़ ने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज कर दी।
महिलाओं ने भी मोर्चा संभालते हुए हाथों में चूड़ियां लेकर बिजली घर पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। महिलाओं ने अधिकारियों को चूड़ियां भेंट कर विभाग की कार्यशैली पर तीखा तंज कसा और कहा कि यदि अधिकारी जनता की समस्याओं का समाधान नहीं कर सकते तो उन्हें जिम्मेदारी छोड़ देनी चाहिए।
आक्रोश इस कदर बढ़ा कि उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) और एसडीओ को अपने बीच जमीन पर बैठा लिया। विद्युत आपूर्ति में सुधार का ठोस आश्वासन मिलने तक उन्हें जाने नहीं दिया। काफी देर तक चले हंगामे और वार्ता के बाद मामला शांत हो सका।
वार्ता के दौरान विभागीय अधिकारियों की उच्चाधिकारियों से बातचीत हुई, जिसके बाद संबंधित जेई को जहांगीराबाद से हटाने और जनहित में नए जेई की तैनाती करने का आश्वासन दिया गया। प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक होशियार सिंह भी मौके पर पहुंचे।
महराजगंज निचलौल थाना क्षेत्र के मटरा-धमउर एसएसबी रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां मोहर्रम का मेला देखकर लौट रहे पांच लोगों को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। @maharajganjpol @Uppolice pic.twitter.com/muZTmKenoX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 27, 2026












