Voice Of News 24
27 Aug 2024 21:34 PM
चौक (महराजगंज) :
महराजगंज जिले के थाना चौक अंतर्गत क्षेत्र में तालाब में गिरने से महिला की मौत हो गई। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कहा जाता है,जब भगवान सुख देता है तो उसमें तनिक भी कसर नहीं छोड़ता, लेकिन यह कहावत दुःख के लिए भी प्रचलित है। जिसका उदाहरण आज मंगलवार की रात देखने को मिला।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार चौक थाना क्षेत्र के दरहटा शिव मन्दिर के समीप तालाब में एक महिला गिर गई, जिसकी मौत हो गई, जिसकी उम्र करीब 55 वर्ष बताई जा रही है। लोगों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक महिला का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था।

इस घटनाक्रम की सूचना मिलते ही एसआई मनोज गुप्ता महिला पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। वहां मौजूद स्थानीय चौकीदार अवधराज ने महिला का शव पानी से बाहर निकला, और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
जनपद महराजगंज के थाना नौतनवां क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा रामनगर के समीप खेत में काम करने गए किसान के उपर तेंदुए ने किया हमला। किसान हुआ खून से लथपथ। पूरी जानकारी के लिए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 पर देखिए संवाददाता अरुण पटेल की खास रिपोर्ट। pic.twitter.com/kNno3MbpRd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 26, 2024













