बागापार (महराजगंज)
महराजगंज के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौक थाना पुलिस को एक सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौक थाना पुलिस को एक सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी (CO) निचलौल के पर्यवेक्षण में थाना चौक पुलिस ने काफी समय से वांछित चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
आबकारी अधिनियम के तहत वांछित था वारंटी
थानाध्यक्ष चौक के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा शनिवार, 27 जून 2026 को न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में कार्रवाई की गई। पुलिस ने मुकदमा नंबर 657/22, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम से संबंधित शातिर वारंटी अभियुक्त को उसके क्षेत्र से दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण बीर बहादुर पुत्र रामसूरत निवासी: ग्राम करौता, थाना चौक, जनपद महराजगंज
पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ पुलिस द्वारा सभी आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
वारंटी को कानून के शिकंजे में लाने के लिए चौक थाने के इन जांबाज उपनिरीक्षक (SI) अंकित राय,उपनिरीक्षक (SI) सुजीत सिंह,कांस्टेबल (का0) पीयूष यादव (थाना चौक)पुलिसकर्मियों की भूमिका मुख्य रही।
महराजगंज निचलौल थाना क्षेत्र के मटरा-धमउर एसएसबी रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां मोहर्रम का मेला देखकर लौट रहे पांच लोगों को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। @maharajganjpol @Uppolice pic.twitter.com/muZTmKenoX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 27, 2026













