Voice Of News 24
27 Aug 2024 00:28 AM
महराजगंज
महराजगंज जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर विशेष तौर पर मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

एक तरफ जहां लोग पूरे भारतवर्ष में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही उत्सुकता से मनाते नजर आए वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक स्थलों पर इस त्योहार को खास बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की सजावटें की गई थी।
कुछ इसी प्रकार से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना महराजगंज की उपस्थिति में श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। पुलिस लाइन परिसर में आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ-साथ भजन-कीर्तन का आयोजन विशेष तौर पर किया गया। एवं समस्त अधिकारी तथा कर्मचारी व उनके परिवार जनों को जन्माष्टमी की शुभकामना दिया गया।
महराजगंज : खेत मे काम कर रहे किसान पर तेंदुए ने किया हमला, ख़ून से लथपथ हुआ किसानhttps://t.co/1e5U1xxn2t
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 26, 2024













