Voice Of News 24
26 Aug 2024 23:56 PM
चौक (महराजगंज) :
जनपद महराजगंज के जिलाधिकारी एवं एसपी द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर किए गए निरीक्षण की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के अलग-अलग क्षेत्रों में जहां लोग श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के रंग में रंगे हुए हैं,वहीं महराजगंज जिले के जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना श्री कृष्ण जन्माष्टमी के रंग में रंगे लोगों को बधाइयां देने एवं उनके सुरक्षा के लिए व्यवस्था में कोई चूक न हो इसके लिए क्षेत्रों में निरीक्षण करने निकल पड़े।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा थाना चौक क्षेत्र में मन्दिर तथा पाण्डालों व आसपास सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों की ड्यूटी तथा थाना चौक का निरीक्षण किया गया, और वहां श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर किए गए कार्यक्रम के व्यवस्थापको से सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त किया गया, तथा वहां उपस्थित सुरक्षाकर्मियों को सुरक्षा-व्यवस्था संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
महराजगंज : खेत मे काम कर रहे किसान पर तेंदुए ने किया हमला, ख़ून से लथपथ हुआ किसानhttps://t.co/1e5U1xxn2t
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 26, 2024













