श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर फूल-मालाओं से सजा लोटन थाना परिसर, मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

Voice Of News 24 

26 Aug 2024 23:54 PM

लोटन (सिद्धार्थनगर) :

रंग-बिरंगे सजावटी वस्तुओं से खिल उठा सिद्धार्थनगर जनपद का लोटन थाना परिसर। हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिले के लोटन थाने में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर थाना सहित पूरा परिसर क्षेत्र रंग बिरंगी झालरों, गुब्बारों आदि से सजाया गया है, और पूरी तरह से रोशनी से सराबोर हो कर वातावरण भक्तिमय हो गया है।इस मौके पर थानाध्यक्ष अरबिंद मौर्या ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया, तथा कपिलवस्तु विधायक श्याम धनी राही, ब्लाक प्रमुख आशीष कुमार सिंह और स्थानीय समाजसेवी समेत अनेक लोग मौजूद रहे । इस मौके पर थाने के सभी स्टाफ कार्यक्रम के प्रति समर्पित भाव से तैनात दिखाई दिए, तथा कृष्ण भक्ति में झूमते नजर आए।

 

Siddharthnagar News

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.