Voice Of News 24
26 Aug 2024 23:36 PM
नौतनवां (महराजगंज)
महराजगंज जनपद के थाना नौतनवां अंतर्गत क्षेत्र में तेंदुए ने किसान को बनाया अपना शिकार, किसान हुआ जख्मी। अब ग्रामीणों का सबसे बड़ा सवाल। आखिर कब-तक मिलेगा तेंदुए के दहशत से राहत? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

नौतनवा थाना क्षेत्र के रामनगर गाँव के समीप तेंदुए ने खेत मे काम कर रहे एक किसान पर हमला कर दिया, और किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किसान का नाम वीरेंद्र बताया जा रहा है। जिसकी उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता अनुसार ग्रामीणों के शोर करने पर तेंदुआ किसान को छोड़कर भाग गया, और घायल किसान को ग्रामीणों द्वारा आनन-फानन मे रतनपुर अस्पताल ले जाया गया l स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उत्तरी चौक रेंज के गांवो मे यह बात आम हो गयी है। आए दिन तेंदुए निकलते रहते हैं, जो कभी जानवरों का शिकार तो कभी इंसानों पर जानलेवा हमला करते रहते हैं।
ग्रामीणों ने संवाददाता को बताया कि वन विभाग कान मे तेल डालकर चैन की नींद सोता है, और स्थानीय लोग मौत के मुंह से अंदर-बाहर होते रहते हैं। स्थानीय क्षेत्र के टेढ़ी, दशरथपुर, कजरी, धोतियहवा, सेमरहवा, रामनगर, मगरभौंली, चकदह, हनुमनगढ़िया, जैसे दर्जनों गाँव तेंदुए के दहशत मे है।
अंत में क्षेत्रवासियों के लोगों का कहना है कि यदि ऐसा ही रहा तो वह दिन दूर नहीं जब खेती किसानी छोड़कर हमे यहां से पलायन को मजबूर होना पड़ेगा .
सिद्धार्थनगर : अवैध अतिक्रमण हटाते समय प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों के बीच हुई नोंक-झोंकhttps://t.co/O3eOGlELol
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 25, 2024













