Voice Of News 24
26 Aug 2024 01:11 AM
उत्तर प्रदेश
जब नींद सताती है, तो इंसान हो या जानवर जगह नहीं देखते। आखिर पूरा मामला क्या है? विस्तृत जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक विडियो खूब धूम मचा रहा है, जिससे एक व्यक्ति रेल की पटरी पर छाता लगाए सोया हुआ है, जो इस स्थान को स्वर्ग समझकर आराम फरमा रहा है, लेकिन बात आराम फरमाने तक ही सीमित नहीं है। हुआ कुछ यूं कि जब व्यक्ति छाता लगाए रेल की पटरी पर लेटा था, तथा पीछे से ट्रेन आ गई, और उसे भनक तक भी नहीं लगा। जब ट्रेन व्यक्ति के पास आई तो अचानक लोको पायलट की नजर व्यक्ति पर पड़ी, और वह ट्रेन व्यक्ति से कुछ पहले ही दूरी पर खड़ा कर उसे वहां से हटाया, तब ट्रेन आगे निकली।
इससे यह सिद्ध होता है कि जब व्यक्ति आलस में लीन रहता है तो भूल जाता है कि वह कूलर, पंखे के नीचे सो रहां है, या फिर मौत के रास्ते पर।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक पोस्ट कर के सरकार को घेराhttps://t.co/1NPeUu9woh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 25, 2024













