Voice Of News 24
13 Aug 2024 23:04 PM
बांसी (सिद्धार्थनगर)
जनपद सिद्धार्थनगर के बांसी में स्थित नवोदय विद्यालय का जिलाधिकारी द्वारा किन मुद्दों पर किया गया निरीक्षण? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज मंगलवार को जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर डॉ राजागणपति आर द्वारा बांसी में स्थित नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से मिलकर उन्हें दी जाने वाली सुविधाओ के बारे में जानकारी प्राप्त किए तथा आगामी स्वतन्त्रता दिवस के लिए हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु उन्हें प्रेरित किया। तथा शिक्षकों से मिल स्वतन्त्रता दिवस पर प्रभात फेरी निकालकर बच्चों को उस दिन के इतिहास के बारे में बताने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।













