धानी बाजार:हत्या के बाद मां और बेटे का पोस्टमार्टम से घर पहुंचा शव, परिजनों की आंखें हुईं नम ग्रामीणों का दहल गया दिल

Voice Of News 24 

23 JUl 2024 23:32 P M

धानी बाजार(महराजगंज) 

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कलयुगी पिता द्वारा अपने ही बेटे एवं पत्नी की हत्या कर मौत की नींद सुला दिया गया था। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था जिसका शव आज घर आया तो परिजनों में कोहराम मच गया। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


दरअसल रविवार को महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्रांतर्गत धानी बाजार में कलयुगी पिता ने अपने पत्नी समेत करीब 8 वर्षीय बेटे की धारदार हथियार से गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया गया था।

 

बाद में सूचना मिलते ही बृजमनगंज थाना की पुलिस सहित पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना एवं सीओ तथा अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर गहनता से जांच पड़ताल किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

आज सोमवार की देर शाम जब दोनों मां और बेटे का शव पोस्टमार्टम से घर पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार व्याप्त हो गया। बाद में दिलो पर पत्थर रखकर मृतक के बाबा की अगुवाई में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

अब यह घटनाक्रम सभी के दिलों को बार-बार सता रही है कि जिस बच्चे को बाबा अपने कलेजे से लगाकर रखते थे उसे आज श्मसान घाट में मां के साथ कैसे छोड़ आए अकेले। उस समय बाबा के दिलों पर क्या बीती होगी जब अपने हाथों से पोते को मुख अग्नि दिए होंगे? अब किस तरह कलेजे के टुकड़े से दूर होकर जीवन करेंगे निर्वाह? 8 साल का प्यार और दुलार बाबा किस तरह भूल पायेंगे? जो पल भर में ही टूटकर बिखर गया।

Maharajganj News

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.