Voice of News 24
15 Jul 2024 01:50 AM
धानी बाजार (महराजगंज)
जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्रांतर्गत धानी बाजार में कलयुगी पिता द्वारा अपने ही बेटे एवं पत्नी को मौत के घाट उतार देने के बाद परिजनों के दिलों पर क्या कुछ बीत रही होगी? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना अंतर्गत धानी बाजार में कलयुगी पिता ने जिन हाथों से बेटे को खिलाया उसी हाथो से कर दिया पत्नी समेत बेटे की निर्मम हत्या। जो हाथ बेटे के प्यार और दुलार के लिए उठता था वह हाथ किस तरह उठा होगा बेटे एवं पत्नी की हत्या के लिए? कहते हैं लोग बेटे के जन्म से बड़ी खुशी पिता के लिए कुछ हो नहीं सकती तो आज कहां गई वो खुशी? हत्या करते समय उसके दिलो पर क्या बीती होगी? जो 8 सालो से अपने कलेजे के टुकड़े को लाड़-प्यार से पाला-पोसा था।
जिस हाथों से बेटे को खेलाया , उसी हाथों से कर दि मासूम बेटे और पत्नी की नर्मम हत्या
बेटे और मां के हत्याकांड मामले में हत्यारे के पिता ने दुखड़े को रोते हुए मामले की पूरी जानकारी से कराया रुबरू। उन्होंने बताया कि हमारे बेटे ने अपनी पत्नी और बच्चे का हत्या कर मौत के घाट उतार दिया।पति पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। रविवार को दिन में दो बजे राजेंद्र नाथ मिश्रा ने बेटे को आवाज लगाया तो कोई जवाब नहीं मिला। वह कुछ देर बाद ऊपर तल गए तो सन्न रह गए। उन्होंने देखा की जगह जगह खून के छींटे पड़े थे।कमरें में विजयलक्ष्मी व दूसरे कमरे में शौर्य का खून से लथपथ शव देखकर शोर मचाया।अब उस हत्यारे बेटे के बाप पर क्या बीत रही होगी जो अपने ही परिवार के दो सदस्यों को पल भर में ही ख़ो दिया।
महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्रांतर्गत धानी बाजार में कलयुगी पिता द्वारा अपने ही बेटे एवं पत्नी का धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या करने के मामले में हत्यारे के पिता ने अपने दुखड़े को रोते हुए क्या कुछ बोले? वाॅयस ऑफ न्यूज 24 पर देखिए पूरा विडियो। pic.twitter.com/Ezv9BTvPsb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 14, 2024
हत्यारा बेटा तो फरार हो गया, अब मृतक 8 वर्षीय बच्चे के बाबा किस तरह उस मासूम एवं उसके माता की करेंगे अंतिम संस्कार? आज से कुछ दिनों पहले मृतक बच्चे के बाबा उसे दुकान ले जाकर जिन हाथों से चाॅकलेट दिलाते थे, उन्ही हाथों से श्मसान घाट लेजाकर किस कदर उसी बच्चे को दफनायेंगे? उस समय उनके दिलों पर क्या बीतेगी?
फिलहाल इस घटनाक्रम को महराजगंज के पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा खुद तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं सीओ द्वारा भारी मात्रा में पुलिसकर्मियों द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर काफी समय तक खोजबीन किया गया। बाद में उन्होंने इस हत्याकांड की खुलासा करने हेतु तीन टीमों का गठन किया है।
अब देखना होगा कि पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित तीनो टीमे कितनी कारगर साबित होती है? एसपी महराजगंज सोमेन्द्र मीना द्वारा गठित तीनो टीमे कितने समय में मामले का पर्दाफाश करने में सफल होती है? क्या ये टीमें पुलिस अधीक्षक द्वारा जताए गए विश्वास पर खरे उतरकर हत्या के मामले का स्पष्टीकरण कर पायेगी? फिलहाल पुलीस अधिक सोमेन्द्र मीना ने तत्काल ही इस हत्याकांड के हत्यारोपी का भंडाफोड़ कर सलाखों के पीछे खड़ा करने का दावा किया है। अब देखने वाली बात यह है कि पुलिस अधीक्षक का यह दावा कब-तक सफल साबित हो पाता है।


















