निचलौल:अज्ञात बाइक की ठोकर से पिता पुत्री की हालत गंभीर, बाइक सवार मौके पर फरार

Voice Of News 24 

15 Jul 2024 00:57 Am

निचलौल (महराजगंज) 

महराजगंज जिले के निचलौल थाना अंतर्गत स्कूटी पर सवार पिता एवं पुत्री तथा एक अन्य तेज रफ्तार अज्ञात बाइक में टक्कर होने से पिता और पुत्री की हालत हुई गंभीर। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा निचलौल मार्ग पर आमुतलाब पुल के पास एक स्कूटी सवार पिता पुत्री को सामने से आ रहे एक अज्ञात बाइक सवार ने ठोकर मार दिया। बाइक की ठोकर से पिता पुत्री सड़क पर गिरकर घायल हो गए। वहीं बाइक सवार युवक मौके से भाग निकला। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया। जहां पिता की हालत गंभीर देख उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती संजना उपाध्याय ने बताया कि वह पिता अध्या उपाध्याय के साथ स्कूटी से घर बुढाडीह लौट रही थी। अभी वह आमुतालाब पुल के पास पहुंची थी। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आए एक बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दिया। जिससे वह दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अध्या उपाध्याय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.