रोहिन नदी में विवाहिता की डुबने की आशंका नौतनवां पुलिस व SSB की RRT टीम द्वारा तलाश जारी

 Voice Of News 24 

15 Jul 2024 00:16 AM

नौतनवां (महराजगंज) 

महराजगंज जनपद के नौतनवां थाना अंतर्गत लापता विवाहिता महिला की तलाश में SSB की RRT टीम व नौतनवां पुलिस जुटी हुई है। थाना क्षेत्र नौतनवां के सेमरहवां में ग्रामीणों ने जताई रोहिनी नदी में डूबने की आशंका पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम सभा सेमरहवां में शनिवार की देर रात से एक विवाहिता महिला संगिता जिसका उम्र लगभग 25 वर्ष है जो शनिवार करीब आधी रात से लापता हो गई इसके बाद उस लापता महिला की काफी खोजबीन की गई लेकिन उस विवाहिता का कहीं पता नहीं चला थक हार कर परिजनों ने इसकी सूचना अड्डा चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह को दी मौके पर क्षेत्राधिकारी नौतनवां व थानाध्यक्ष नौतनवां अपने हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जंगलों व नदी के किनारे किनारे महिला का ख़ोज बीन शुरू कर दिए लेकिन घंटों तलाश के बाद भी महिला का कहीं पता नहीं चल सका।

इस बीच ग्रामीणों ने आशंका जताई की गांव के पास में ही रोहिनी नदी बहती है कहीं महिला ने इस नदी में तो छलांग नहीं लगाई है। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए रविवार दिन में थाना अध्यक्ष नौतनवां मनोज राय द्वारा SSB की 66वीं बटालियन के RRT टीम को सूचित किया गया जिसमें मौक़े पर SSB की रेस्क्यू टीम ने रोहिनी नदी में अपने दो बोट के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर लापता विवाहिता महिला की तलाश नदी में शुरू कर दिया, लेकिन कई घंटों तक SSB की रेस्क्यू टीम ने रोहिनी नदी में तलाश किया इसके बावजूद भी अब तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

महिला के पति इंद्रजीत राजभर है जो लगभग आठ महीने से प्रदेश में रोजगार के लिए गए हुए हैं।
इस सब घटना की जानकारी सुबह में महिला के पति इंद्रजीत ने अपने साढ़ू को दिया और कहा कि कल रात से ही संगीता लापता हो गई है। बाद में महिला के पिता को यह जानकारी मिली तो उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
महिला की माता कलावती द्वारा बताया गया कि मेरी लड़की संगीता ने शुक्रवार को हमसे बात की और उसने कोई परेशानी नहीं बताया और हाचाल लेकर फोन रख दि थी।महिला का मायका श्याम काट जारा के पास जसवल में है।

महिला का शादी इंद्रजीत से लगभग दो वर्ष पूर्व में हुआ था जिसके पास एक डेढ़ साल का लड़का भी है जिसका नाम शिवांस है।
फिलहाल रेस्क्यू टीम व नौतनवां पुलिस द्वारा महिला का तलाश जारी है शव मिलते ही नौतनवां पुलिस द्वारा अग्रीम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.