संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत ,बच्चे के उपर से उठा मां का साया

Voice Of News 24 

02 Jul 2024 21:06 PM

पनियरा (महराजगंज) 

महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मौत, डेढ़ वर्ष के बच्चे के उपर से उठा मां का साया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज पनियरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत पनियरा के टोला धंगरहवा में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। परिजन आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । डॉक्टर की सूचना पर मौके पर पहुंची पनियरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फाइल फोटो
फाइल फोटो

वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता के अनुसार गुड़िया उम्र 23 वर्ष की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। मृतका के ससुर छोटेलाल ने बताया कि उनकी बहू गुड़िया बेटे के साथ हैदराबाद जाने की जिद कर रही थी और वह अपने खेत में काम करने के लिए चले गए दो घंटे बाद पता चला कि घर पर बहू और बेटे में कुछ तकरार हो गया है। जिसे सुन वह घर पर पहुंचे तो बहु अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी और मृतका के पास डेढ़ वर्ष का बेटा शिवम है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पनियरा निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.