वीवीएस लक्ष्मण के साथ जिम्बाब्वे दौरे पर रवाना हुई टीम इंडिया

Voice Of News 24 

02 Jul 2024 14:02 PM

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वीवीएस लक्ष्मण और रियान पराग सहित कई खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगी. अधिकांश सीनियर खिलाड़ी टी20 विश्व कप टीम में हैं, इसलिए युवा खिलाड़ियों को जिम्बाब्वे दौरे में शामिल किया गया है ।

अमेरिका और वेस्टइंडीज में आयोजित हुए टी20 विश्व कप के बीच ही भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया था. इस टीम में आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जगह दी हई थी

जिम्बाब्वे सीरीज के लिए भारतीय टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे , शिवम दुबे.

6 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। 7 जुलाई को सीरीज का दूसरा मैच होगा।

जबकि 10 जुलाई को तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच होगा।13 जुलाई को चौथा मैच भी होगा। साथ ही, इस सीरीज का पांचवां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 14 जुलाई को खेला जाएगा। सीरीज के बाकी मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में पहले मैच की तरह होंगे। इस सीरीज के हर मैच शाम 4:30 बजे भारतीय समयानुसार खेले जाएंगे।

Maharajganj News

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.