बलरामपुर नवागत डीएम पवन अग्रवाल ने संयुक्त जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

Voice Of News 24 

02 Jul 2024 12:28 PM

बलरामपुर

बलरामपुर नवागत डीएम ने सोमवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय का अचौक निरीक्षण किया है। बताते चले सोमवार को नवागत जिलाधिकारी पवन अग्रवाल सयुक्त जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान कर्मियों पर नाराजगी जताते हुए व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए है।

निरीक्षण के दौरान डीएम ओपीडी में पहुंचे जहां बाल रोग विशेषज्ञ एव ऑर्थोपेडिक चिकित्सक द्वारा मरीजों को देखा जा रहा था । जिलाधिकारी ने मरीजों से पूछताछ की तो पता चला कि पर्ची पर बाहर से दवा लिखी जा रही है।

जिस पर डीएम ने सख्त चेतावनी देते हुए दोबारा ऐसा ना होने का निर्देश दिया है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया कि दवाओ की मांग के अनुसार पहले से सभी दवा स्टॉक मे रख जाना सुनिश्चित किया जाए ।

Balrampur News

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.