
Voice Of News 24

02 Jul 2024 00:06 AM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर के सदर कोतवाली के पुराने नौगढ़ के भगत सिंह नगर के पास जमुआर नदी में डूबने से तीन किशोरों की मौत हो गई । जानकारी के अनुसार यह घटना आज सोमवार को दोपहर के लगभग तीन बजे की है। मृतकों का नाम 13 वर्षीय रुद्र पुत्र विनोद 12 वर्षीय सफी पुत्र सलीम और आयुष पांडेय पुत्र अनूज पांडेय निवासी भगत सिंह मोहल्ला सदर थाना के है।

बताते चले गर्मी के कारण तीनों बालक जमुआर नदी में नहाने गए थे। नहाते समय वे गहरे पानी मे चले गए । और डूबने लगे इनके आस पास नहा रहे अन्य बच्चों ने तीनों को डुबते देखा तो शोर मचाया । आवाज सुनकर जब तक लोग मौके पर पहुंचते तीनो नदी मे डूब गए। ग्रामीणों की मदत से काफी मुश्किल से तलाश करने के बाद तीनों को बाहर निकाला गया। अनफन में माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज लाया गया जहां मौजुदा डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
पुरानी नौगढ़ चौकी प्रभारी अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने कानूनी कार्रवाई कर ने से मना कर दिया। शव का पंचनामा कर परिजनों को शव सौंप दिया गया है।







