ब्लाक धानी में चकबंदी बना पैसो का खेल, ग्रामीणों ने लगाया आरोप

Voice Of News 24 

23 Jun 2024 23:40 Pm

धानी (महराजगंज)

जनपद महराजगंज के ब्लाक धानी में चकबंदी के दौरान संबंधित अधिकारीयों द्वारा जमकर की जा रही है धांधली। चकबंदी के दौरान हो रहे धांधली की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद के धानी ब्लाक का क्षेत्र बना भ्रष्टाचारी का केन्द्र, जहां चकबंदी के दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा जमकर की जा रही है घुसखोरी, धानी ब्लाक के करमहा निवासी लोगों के पुश्तैनी खेतों को संबंधित अधिकारी तितर-बितर कर उस पर हाथ भी कर दे रहे हैं साफ़। ग्रामीणों ने लगाया आरोप।

वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता को ग्रामीणों ने बताया कि चकबंदी के दौरान संबंधित अधिकारी पैसों पर चल रहे हैं। पैसा पाकर दूसरे के जगह पर दूसरे का खेत कर दे रहे हैं। यदि खेत ऊंचे स्थान पर है तो अधिकारी पैसा पाकर उस खेत को नाले के पास कर दे रहे हैं, साथ ही अन्य दूसरे ग्रामीण का खेत पता नहीं कहां कर दिये की खेत के मालिक को ही अपने खेत की जानकारी नहीं है। लोगो का कहना है कि हमारे पुश्तैनी खेतों को भी अधिकारी तितर-बितर कर दिए है। चकबंदी में हो रहे धांधली के कारण बुरी तरह से ग्रामीण जूझते हुए दिख रहे हैं।

maharajganj news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *