बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बुलंदशहर-मेरठ हाईवे पर ग्राम मिठ्ठेपुर के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बुलंदशहर-मेरठ हाईवे पर ग्राम मिठ्ठेपुर के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि टक्कर मारने के बाद बेकाबू हुई कार सड़क किनारे स्थित एक तालाब में जा गिरी। हादसे के बाद कार चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, हापुड़ जनपद के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र स्थित ग्राम मुबारकपुर निवासी ओमकार (32 वर्ष) बाइक पर सवार होकर हापुड़ से गुलावठी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान ग्राम मिठ्ठेपुर के पास गाजियाबाद से बीबीनगर एक बारात में जा रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए ओमकार को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही गुलावठी कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और तालाब में गिरी कार तथा क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फरार कार चालक की तलाश की जा रही है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
मेरठ: काशी टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों और अधिवक्ताओं के बीच विवाद, धक्का-मुक्की व अभद्रता का आरोप; आज टोल फ्री कराने पहुंचेंगे वकील
https://t.co/5uE9hvOSPn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2026


















