एटा
एटा जनपद के एटा-गंज रोड पर ग्राम रामनगर के समीप बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना उस समय हुई, जब गेहूं से लदी एक तेज रफ्तार मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई और पास से गुजर रहे बाइक सवार दोनों मजदूर उसकी चपेट में आ गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


एटा जनपद के एटा-गंज रोड पर ग्राम रामनगर के समीप बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना उस समय हुई, जब गेहूं से लदी एक तेज रफ्तार मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई और पास से गुजर रहे बाइक सवार दोनों मजदूर उसकी चपेट में आ गए। दोनों युवक एक चकोरी प्लांट में काम करने के लिए जा रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात दोनों मजदूर बाइक पर सवार होकर एटा-गंज मार्ग होते हुए चकोरी प्लांट में ड्यूटी करने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक ग्राम रामनगर के पास पहुंची, तभी गेहूं की बोरियों से भरी एक मैक्स पिकअप चालक के नियंत्रण से बाहर होकर अचानक पलट गई। भारी-भरकम पिकअप और गेहूं की बोरियों के नीचे दबने से बाइक सवार दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मेरठ: काशी टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों और अधिवक्ताओं के बीच विवाद, धक्का-मुक्की व अभद्रता का आरोप; आज टोल फ्री कराने पहुंचेंगे वकील
https://t.co/5uE9hvOSPn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2026


















