मेरठ

मेरठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर निकाली जा रही ‘न्याय यात्रा’ से लौट रहे अधिवक्ताओं और काशी टोल प्लाजा के कर्मचारियों के बीच बुधवार देर शाम टोल शुल्क को लेकर तीखा विवाद हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर निकाली जा रही ‘न्याय यात्रा’ से लौट रहे अधिवक्ताओं और काशी टोल प्लाजा के कर्मचारियों के बीच बुधवार देर शाम टोल शुल्क को लेकर तीखा विवाद हो गया। अधिवक्ताओं ने टोल प्रबंधक, कर्मचारियों और सुरक्षा गार्डों पर बार अध्यक्ष, महामंत्री व अन्य वकीलों के साथ अभद्रता, धक्का-मुक्की करने तथा हथियार तानने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम न्याय यात्रा समाप्त कर लौट रहे अधिवक्ताओं के काफिले के काशी टोल प्लाजा पर पहुंचने के दौरान टोल टैक्स को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते बढ़ गई।
आरोप है कि इस दौरान टोल कर्मियों और सुरक्षा गार्डों ने गाली-गलौज व धक्का-मुक्की की, जिसके बाद मौके पर मौजूद बार पदाधिकारियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला।घटना से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने देर रात हुई आपात बैठक में कड़ा रुख अपनाते हुए गुरुवार (आज) सुबह 10 बजे से आठ घंटे तक काशी टोल प्लाजा को टोल फ्री कराने का ऐलान किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा अधिवक्ता एसोसिएशन के संयोजक महामंत्री राम कुमार शर्मा ने पुलिस-प्रशासन से घटना में शामिल दोषी टोल कर्मचारियों व अधिकारियों के विरुद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
दूसरी ओर, टोल संचालन करने वाली कंपनी ‘क्यूब हाईवे इंफ्रा प्रोजेक्ट’ के हेड अनिल शर्मा ने घटना पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि मामला संज्ञान में आते ही टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू करा दी गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि अधिवक्ता समाज का सम्मान सर्वोपरि है और जांच में किसी भी कर्मचारी या मैनेजर के दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिवक्ताओं के प्रदर्शन की घोषणा को देखते हुए पुलिस और प्रशासन भी सतर्क हो गया है।
ठूठीबारी पुलिस ने 26 मुकदमों से जुड़ी 999 लीटर शराब का कराया विनष्टीकरण
https://t.co/t89AOv56CO
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 25, 2026


















