लखनऊ: निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने के लिए एलडीए बनाएगा आधुनिक लैब; अटल नगर के 756 भवनों की जल्द शुरू होगी रजिस्ट्री, संविधान पार्क के लिए होगा भूमि सर्वे

लखनऊ
लखनऊ राजधानी में विकास परियोजनाओं और आवासीय योजनाओं को गति देने के उद्देश्य से लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ राजधानी में विकास परियोजनाओं और आवासीय योजनाओं को गति देने के उद्देश्य से लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। एलडीए उपाध्यक्ष ने योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को अटल नगर आवासीय योजना के तहत पहले चरण में तैयार हो चुके 756 भवनों की आवंटियों के नाम शीघ्र रजिस्ट्री शुरू करने तथा उन्हें कब्जा (पजेशन) सौंपने के निर्देश दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, समीक्षा बैठक में एलडीए उपाध्यक्ष ने निर्देशित किया कि अटल नगर योजना के जिन आवंटियों ने निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर ली है, उनकी रजिस्ट्री बिना किसी देरी के कराई जाए, ताकि लोग जल्द अपने घरों में निवास कर सकें। इसके अतिरिक्त, शहर में प्रस्तावित ‘संविधान पार्क’ के निर्माण को लेकर भी कवायद तेज कर दी गई है। पार्क की स्थापना के लिए उपयुक्त भूमि चिह्नित करने हेतु शीघ्र ही व्यापक स्तर पर सर्वेक्षण (सर्वे) कराया जाएगा।

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर पैनी नजर रखने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एलडीए स्वयं की एक आधुनिक टेस्टिंग लैब (प्रयोगशाला) भी स्थापित करने जा रहा है। इस लैब के माध्यम से प्राधिकरण की विभिन्न आवासीय व व्यावसायिक परियोजनाओं, सड़कों और अन्य विकास कार्यों में प्रयुक्त होने वाली निर्माण सामग्री की नियमित रूप से तकनीकी जांच की जा सकेगी, जिससे निर्माण की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप बनी रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.