बदायूं

बदायूं जनपद के कादरचौक थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए 38 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर अंकुर यादव की बेरहमी से पिटाई कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बदायूं जनपद के कादरचौक थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए 38 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर अंकुर यादव की बेरहमी से पिटाई कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर 13 गंभीर गुम चोटों के निशान मिले हैं, साथ ही दोनों किडनी फटने और आंतरिक अंगों को अत्यधिक क्षति पहुंचने से मौत होने की बात सामने आई है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, कादरचौक थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रॉपर्टी डीलर अंकुर यादव (38) का शव बरामद हुआ था। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ कि युवक की मौत किसी सामान्य हादसे से नहीं, बल्कि बेरहमी से की गई पिटाई के कारण हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक के शरीर पर बाहरी चोटों के अलावा 13 गहरी गुम चोटें पाई गईं और पिटाई के कारण उसके अंदरूनी अंगों (विशेषकर दोनों किडनी) को गंभीर नुकसान पहुंचा था।
घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पिता द्वारा दी गई तहरीर पर कादरचौक थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में हत्या का मामला पंजीकृत कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से विवेचना की जा रही है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
मेरठ: काशी टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों और अधिवक्ताओं के बीच विवाद, धक्का-मुक्की व अभद्रता का आरोप; आज टोल फ्री कराने पहुंचेंगे वकील
https://t.co/5uE9hvOSPn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2026


















